अनाथ बच्चे का सहारा बने इंस्पेक्टर, मदद को बढ़ाया हाथ
आगरा : आगरा पुलिस में तैनात एक इंस्पेक्टर की दरियादिली की इस समय चर्चा हो रही है। इंस्पेक्टर ने माता-पिता का साया उठ चुके बच्चे और उसके परिवार को संभालने का जिम्मा उठाया है। थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी इस मदद में खुलकर आगे आए हैं। फिलहाल इंस्पेक्टर की इस नेक पहल की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
थाना लोहा मंडी प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल द्वारा मानवता की मिसाल पेश की गई है। चार माह पहले हादसे में पेंटर की मौत के बाद उसके 14 वर्षीय बेटे और बुजुर्ग पिता की देखभाल का जिम्मा इंस्पेक्टर ने उठाया है। बता दें कि बालक की मां की 11 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार की मार्मिक कहानी को सुनने के बाद लोहामंडी पुलिस भावुक हुई और इंस्पेक्टर की दरियादिली को देखकर थाने का हर पुलिसकर्मी इस परिवार की देखभाल कर रहा है। दादा- पोते के भोजन से लेकर दवा और पढ़ाई तक का खर्च थाना लोहा मंडी पुलिस द्वारा उठाया जा रहा है।
रिपोर्टर : पुष्पेंद्र चौधरी
No Previous Comments found.