आईफ़ा में अनोखे अंदाज़ में मनाया गया लोहड़ी पर्व

आगरा : इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन एंड आईफा में लोहड़ी का पर्व इस वर्ष एक अलग और रचनात्मक अंदाज़ में मनाया गया। सीईओ रुचि सारस्वत ने बताया कि इस अवसर पर फैशन के भावी डिज़ाइनर्स ने पंजाबी थीम पर आधारित विविध परिधानों को स्टाइल कर यह संदेश दिया कि अपनी संस्कृति से जुड़े रहते हुए भी किस तरह स्टाइलिश और आकर्षक दिखा जा सकता है। चीफ मेंटर गरिमा सरस्वत पांडेय ने बताया कि पंजाबी संस्कृति में पटियाला सूट, फुलकारी दुपट्टा, कलीरे, परांदे आदि का विशेष महत्व होता है, जिन्हें आज सभी डिज़ाइनर्स ने अपने-अपने अनोखे अंदाज़ में प्रस्तुत किया। इन डिज़ाइनों में पारंपरिक तत्वों के साथ आधुनिक फैशन का सुंदर समन्वय देखने को मिला। निदेशक सचिन सरस्वत ने बताया कि लोहड़ी एक प्रमुख फसल उत्सव है, जिसे किसान अच्छी फसल और समृद्धि की कामना के साथ मनाते हैं। इसी भावना के साथ आईफा परिवार ने भी इस लोहड़ी पर सभी भावी डिज़ाइनर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने ढोल की थाप पर नृत्य, संगीत और आपसी उत्साह के साथ लोहड़ी का भरपूर आनंद लिया और इस सांस्कृतिक उत्सव को यादगार बना दिया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के गोविन्द भटनागर , प्रतीक राज चौहान तथा सिमरन सक्सेना  का पूरा सहयोग रहा ।

रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.