सिकंदरा पुलिस के हत्थे चढ़ा एटीएम फ्रॉड, कार्ड बदलकर करता था ठगी

आगरा : थाना सिकंदरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लोगों से धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों को खाली करने वाले गैंग के एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस को कई एटीएम कार्ड, मोटरसाइकिल और कुछ नगदी भी बरामद हुई है। यह शातिर भोले भाले एवं बुजुर्ग लोगों को अपना निशाना बनाते थे। 

बता दें कि 3 दिन पहले थाना सिकंदरा में एक मुकदमा लिखा गया। वादी ने बताया कि रूनकता स्थित एटीएम पर कुछ अज्ञात लोगों ने धोखे से एटीएम बदल दिया और उससे 40 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने इस घटना को करने वाले शातिर मथुरा के कोसीकला निवासी अनिल कुमार पुत्र समय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच एटीएम कार्ड, दो सिम कार्ड, एक मोटरसाइकिल और 4000 रुपये नगदी बरामद हुई है। इंस्पेक्टर सिकंदरा प्रदीप कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में घटना का खुलासा करने वाली टीम में सब-इंस्पेक्टर अंकित तोमर, सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार, सब-इंस्पेक्टर नरेश भाटी, रोहित उमराव, भूरा सिंह, नरेंद्र सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर :  पुष्पेंद्र चौधरी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.