साढ़े सात करोड़ की चोरी का खुलासा करने पर पुलिस टीम को मिला सम्मान

आगरा : ताजनगरी स्थित शू फैक्ट्री में हुई साढ़े करोड रुपए की चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का बहादुरी के लिए शू इंडस्ट्री द्वारा सम्मान किया गया। यह एक ऐसे मामले का पुलिस द्वारा खुलासा था, जिसमें मुकदमे में लिखाई गई धनराशि से कई गुना पुलिस ने बरामदगी करवाई। आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार सहित घटना का खुलासा करने में शामिल सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का पांच सितारा होटल में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। थाना सिकंदरा स्थित रोजर शू इंडस्ट्री के मालिक द्वारा 56 लाख रुपए नगदी और कुछ जब रात चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 36 घंटे के अंदर ही चोरों की गिरफ्तारी कर करीब साढ़े सात करोड़ रुपए की नगदी, सोने, चांदी और हीरे के जेवरात बरामद किए थे। यह आगरा के इतिहास की सबसे बड़ी रिकवरी मानी गई। ऐसी बहादुर के लिए पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। 

मुख्य अतिथि के रूप में आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार रहे। उन्होंने अपनी बहादुर टीम का आत्मबल बढ़ाया साथ ही व्यापारियों का भी धन्यवाद किया।

इन्हें मिला सम्मान:-
 आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, डीसीपी सिटी अली अब्बास, एडिशनल डीसीपी आदित्य सिंह, एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाढिक, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी सौरभ सिंह, एसओजी प्रभारी सोहन पाल सिंह, रुनकता चौकी इंचार्ज नीलेश शर्मा, फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज आशीष त्यागी, डिवीजन चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार, पदम प्राइड चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी, एसआई सोनू गुर्जर, गौतम चौधरी, रुस्तम सागर, भूरा सिंह, सूरज कुमार, नरेंद्र सिंह, आलोक कुमार एवं अन्य पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर : पुष्पेंद्र चौधरी 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.