मेगा स्वास्थ्य, स्क्रीनिंग एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन
आगरा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा एक विशाल साक्षरता / सेवा शिविर ( मेगा शिविर) का आयोजन डॉक्टर भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में किया गया। कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति और आगरा के प्रशासनिक जज जेजे मुनीर मुख्य अतिथि के रूप में रहे। जिला जज आगरा और जिलाधिकारी आगरा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें। शिविर में जनपद के सभी विभागों द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की एक प्रदर्शनी भी लगायी गयी जिसमे अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य,परिवार कल्याण आगरा मण्डल एवं मुख्य चिकित्सा आगरा अधिकारी डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व व् दिशा निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य विभिन्न योजनाओं ( आयुष्मान कार्ड, गैर संचारी रोग, मानसिक स्वास्थ्य एवं टेली मानस , ABDM व् आभा ID, संचारी एवं मलेरिआ रोग, पंडित दीनदयाल कैशलेस इलाज योजना, आदि ) का प्रचार प्रसार मुख्य स्टाल के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर एक हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमे सभी विशेषज्ञ चिकत्सकों द्वारा जाँच, परामर्श एवं इलाज प्रदान किया गया , हेल्थ कैंप में निम्न सेवाएं प्रदान की गई - सामान्य मरीज 250,बी पी, शुगर चेक अप -180,टी वी स्क्रीनिंग -50, एचआईवी, मानसिक रोग काउंसलिंग 130, मलेरिया स्क्रीनिंग 30 तथा 55 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये, मोबाइल वैन में दंत चिकित्सक द्वारा 50 लोगों की ओरल कैंसर, मुँह और दाँत की स्क्रीनिंग की गई, स्वास्थ्य शिविर में नोडल अधिकारी डॉ पियूष जैन, डॉ ऋषि गोपाल, डॉ शैली सिंह, डा आशीष मित्तल, डा ज्ञानदा, डॉ बांके विनीत रॉय , काउंसलर ममता यादव, पूजा , रेखा, फार्मासिस्ट राजेश , श्री पंकज जायसवाल, डॉ आशीष चौहान, गौरव कुलश्रेष्ठ,, अरविन्द यादव, अरुण अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
मुख्य मंच से मुख्य चिकित्सा आगरा अधिकारी डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव के द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित मुख्य जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे में उपस्थित अधिकारीयों एवं जनता को अवगत कराया गय एवं सामाजिक संस्था आयुष्मान ट्रस्ट आगरा की तरफ से मानसिक एवं गैर संचारी रोगो के बचाव एवं इलाज में प्रतिदिन ओम के उच्चारण एवं म्यूजिक थेरेपी के महत्व के बारे में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पल्लवी एवं संजय अग्रवाल ने ओम एवं राग अहीर भैरव की प्रस्तुति दी जिसे सभी के द्वारा पसंद किया।
रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय


No Previous Comments found.