नेहरू नगर डॉक्टर्स एसो. ने हर्षोल्लास के साथ मनाई होली

आगरा : नेहरू नगर डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी डॉक्टरों ने परिवार के साथ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगों के पर्व होली को आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनाया। सफल आयोजन में डॉ. गौरव राजपाल, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. कौस्तुभ साने, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. अंजना पांडे एवं डॉ. अंजली का विशेष योगदान रहा। समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें वंदना डांस, ग्रुप सॉन्ग, ग्रुप डांस, हास्य संवाद एवं बच्चों के लिए रोचक गेम्स शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया और सभी ने मिलकर खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी डॉक्टरों एवं उनके परिवारों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप साने, डॉ. शमी कालरा, डॉ. एनबी सक्सेना, डॉ. योगेश भार्गव, डॉ. सिम्पी राजपाल, डॉ. मनीषा गुप्ता, डॉ. विकास मित्तल, डॉ. विशाल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य डॉक्टर भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.