चांदी का गबन करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
आगरा : सफाई करने के बहाने चांदी का गबन करने वाले एक अभियुक्त को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके पास से सफेद धातु (चांदी) बरामद की है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक चांदी कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 17 मई 2025 को बिचपुरी के रहने वाले ऐवरन सिंह ने अपने कर्मचारी को भेज लगभग 18 किलो चांदी के जेवरात सफाई करने के लिए मांगे और बाद में अपने कर्मचारी के साथ कारखाने से गायब हो गया। चौकी प्रभारी सेब का बाजार अंकित तोमर ने टीम के साथ तलाश शुरू की । 11 मार्च को पुलिस ने थाना रकाबगंज क्षेत्र में रहने वाले कर्मचारी रजत को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने करीब 9 किलो सफेद धातु (चांदी) बरामद की है। थाना प्रभारी कोतवाली भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज सेब का बाजार अंकित तोमर, उप निरीक्षक युवराज प्रताप सिंह ने यह खुलासा किया है।
रिपोर्टर : पुष्पेंद्र चौधरी

No Previous Comments found.