हत्या की घटना में फरार 10 हजार का इनामी सिकंदरा पुलिस ने दबोचा
आगरा : दो गुटों के बीच हुए झगड़े में एक युवक की हत्या के मामले में 1 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे अभियुक्त हिमांशु उपाध्याय को सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरार अभियुक्त पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी।
बता दें कि 31 दिसंबर 2024 को थाना सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिमपुरी में दो गुटों के बीच हुए झगड़े में आमिर नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसमें कई लोगों को पुलिस ने जेल भेजा। मथुरा के थाना फरह क्षेत्र निवासी हिमांशु उपाध्याय पुत्र दीनदयाल उपाध्याय लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर 10 हजार का इनाम भी रखा गया। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने उसे आगरा मथुरा बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है। थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज रुनकता नीलेश शर्मा, चौकी इंचार्ज फैक्ट्री एरिया आशीष त्यागी, एसआई मोहित यादव, एसआई दीपक कुमार, भूरा सिंह, नरेंद्र सिंह, सूरज कुमार, रूपेश सिंह, विकास कुमार शामिल रहे।
रिपोर्टर : पुष्पेन्द्र

No Previous Comments found.