नाबालिक बच्चे के साथ दुष्कृत्य करने वाला 24 घंटे में गिरफ्तार

आगरा : थाना सिकंदरा पुलिस ने नाबालिक बच्चों के साथ दुष्कृत्य करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। आरोपी अपराध करने के बाद पुलिस से छुपने की लगातार कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटा में उसे गिरफ्तार किया है। 

बता दें कि थाना सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले नाबालिक बच्चे के साथ सुनारी गांव के अजय उर्फ अज्जू ने एक घर में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। जब बच्चे ने परिवार को यह बात बताई तो उनके होश उड़ गए। शिकायत दर्ज करते ही पुलिस एक्टिव हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा प्रदीप कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज प्राक्षी टावर प्रशांत चौहान ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

रिपोर्टर : पुष्पेन्द्र चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.