चोरी करने के बाद सोना बेचकर खरीदी कार, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा - थाना कोतवाली पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। व्यापारी से 1 किलो से अधिक सोने का गबन करने की घटना में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक टाटा हैरियर कार और कुछ सोना भी बरामद किया है। चोरी किए हुए सोने को बेचकर ही आरोपी ने कार खरीदी थी। 

बता दें कि 25 जुलाई 2025 को थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें वादी की दुकान पर काम करने वाला कारीगर सूरज आनंदा वादी का 1 किलो 70 ग्राम सोने का गबन करके फरार हो गया। पुलिस ने अभियुक्त सूरज को 4 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान आरोपी के साथी दिलीप फूलचंद वायंदडे का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने दिलीप फूलचंद को गिरफ्तार किया है, उसके पास से सोना बेचकर खरीदी हुई टाटा हैरियर कार और लगभग 115 ग्राम सोना (पीली धातु) बरामद हुआ है। थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में खुलासा करने वाली टीम में चौकी प्रभारी सेब का बाजार अंकित तोमर, एसआई युवराज प्रताप सिंह, एसआई सगा प्रसाद यादव, बंटी सिंह शामिल रहे।


रिपोर्टर - पुष्पेंद्र चौधरी 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.