आगरा के बाल शल्य चिकित्सक ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बनाई पहचान

आगरा : आगरा के बाल शल्य चिकित्सक डॉ. राहुल देव शर्मा ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। डॉ. शर्मा को विश्वप्रसिद्ध जर्नल Frontiers in Pediatrics (Section: Pediatric Surgery) में Peer Reviewer के रूप में चयनित किया गया। हाल ही में जिस रिसर्च आर्टिकल की समीक्षा डॉ. शर्मा ने की थी, वह अब जर्नल में प्रकाशित हो चुका है। यह शोध “Neonatal immature gastric teratoma: a case report” शीर्षक से 29 अप्रैल 2026 को प्रकाशित हुआ है (Volume 14, DOI: 10.3389/fped.2026.1824435)। Peer review प्रक्रिया किसी भी वैज्ञानिक शोध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इस प्रक्रिया में विशेषज्ञ चिकित्सक शोध की वैज्ञानिकता, सटीकता और उपयोगिता का मूल्यांकन करते हैं। डॉ. शर्मा की यह भूमिका दर्शाती है कि उनका अनुभव और विशेषज्ञता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कर रही है। डॉ. राहुल देव शर्मा ने कहा कि “उच्च गुणवत्ता वाले शोध को आगे बढ़ाना और बच्चों के बेहतर इलाज के लिए योगदान देना मेरे लिए गर्व की बात है।विशेषज्ञों के अनुसार, आगरा जैसे शहर से किसी बाल शल्य चिकित्सक का इस स्तर पर योगदान देना अत्यंत दुर्लभ है और यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। डॉ. शर्मा वर्तमान में उन्नत लैप्रोस्कोपिक और जटिल बाल शल्य चिकित्सा में विशेषज्ञ हैं और बच्चों के लिए बेहतर एवं सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। यह उपलब्धि न केवल चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को दर्शाती है, बल्कि आगरा शहर को भी वैश्विक चिकित्सा मानचित्र पर स्थापित करती है।

रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.