सिकंदरा पुलिस ने दबोचे गांजा तस्कर, कई जिलों में करते थे सप्लाई

आगरा : थाना सिकंदरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध गांजे की तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस को लगभग 2.5 लाख रुपए का गांजा और कुछ नगदी भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

इंस्पेक्टर सिकंदरा प्रदीप कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज रुनकता नीलेश शर्मा ने चेकिंग के दौरान पार्क सवार दो अभियुक्त कृष्णपाल और अरुण को गिरफ्तार किया‌ है। विरासत में लेकर तलाशी लेने पर उनके पास से लगभग 11 किलो 600 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग ढाई लाख रूपए है। आरोपियों के पास से 5500 नगदी भी बरामद हुई है। आरोपी इस गांजे को आगरा, मथुरा, अलीगढ़ जिले में सप्लाई करते थे। पकड़े गए दोनों ही आरोपी थाना अछनेरा के नागर गांव के रहने वाले हैं। इसमें अभियुक्त कृष्णपाल पर करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई नीलेश शर्मा, एसआई आशीष त्यागी, एसआई पवन कुमार, एसआई दीपक कुमार, भूरा सिंह, नरेंद्र कुमार, रोहित उमराव शामिल रहे।

रिपोर्टर : पुष्पेंद्र चौधरी 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.