8 घंटे में सिकंदरा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
आगरा : थाना सिकंदरा पुलिस ने गैराज में हुई चोरी का 8 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त ऑटो और माल की बरामदगी हुई है। पकड़े गए सभी अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास भी पुलिस ने खंगाला है।
बता दें कि 10 मई को थाना सिकंदरा पुलिस द्वारा एक मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें गैराज का ताला तोड़कर सामान चोरी करने की शिकायत की दर्ज गई। मुकदमा दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस ने छानबीन शुरू की। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घटना के 8 घंटे के अंदर ही तीन अभियुक्त खिल्लू, टिंकू व अजय को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त किया गया ऑटो, एक गाड़ी का इंजन, एक एसी आउटडोर और दो बैटरी बरामद की गई हैं। गिरफ्तार किए गए खिल्लू व अजय पर बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज हैं। थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में घटना का खुलासा करने वाले टीम में मुख्य रूप से रूनकता चौकी इंचार्ज नीलेश शर्मा, फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज आशीष त्यागी, सिटी सर्विलांस प्रभारी अभिषेक कुमार तिवारी, एसआई अंकित कुमार, एसआई सोनू सिंह, भूरा सिंह, आदेश कुमार शामिल रहे।
रिपोर्टर : पुष्पेंद्र चौधरी

No Previous Comments found.