मंदिर में चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
आगरा - मंदिर में चोरी करने वाले शातिर को थाना बमरौली कटारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर में चोरी की गई थी,जिसमें पुलिस लंबे समय से जांच कर रही थी। पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी और तमंचा बरामद किया है। बता दें कि करीब 1 साल पहले थाना बमरौली कटारा के गांव नगला गाढ़े स्थित मंदिर से अज्ञात चोरों ने माता जी की मूर्ति व पूजा अर्चना करने वाले कुछ चांदी के पात्र चोरी किए थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने चोरी करने वाले पिंकू ठाकुर पुत्र अशोक ठाकुर,निवासी थाना विजयनगर, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बमरौली कटारा दीपक तिवारी ने बताया के अभियुक्त के पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। साथ ही 4500 की नगदी भी पुलिस ने बरामद की है। पकड़े गए अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास भी है।
रिपोर्टर - पुष्पेंद्र चौधरी


No Previous Comments found.