अधिवक्ता संयुक्त समिति का 25 वा शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा एडवोकेट ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को नियुक्ति
आगरा : अधिवक्ता संयुक्त समिति का 25 वा शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा एडवोकेट ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र वितरित किए सभी पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यूथ हॉस्टल सभागार में अधिवक्ता सहित समिति के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं में हर्ष। नवनिर्वाचित अधिवक्ता नरेश कुमार पाराशर अध्यक्ष, उमेश कुमार वर्मा एडवोकेट महासचिव, कृपाल सिंह उपाध्यक्ष, कमल किशोर ने ली कोषाध्यक्ष ली शपथ। अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि नितिन वर्मा एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता सहयोग समिति अधिवक्ताओं के सहयोग के लिए कार्य करती आई है जहां रजिस्टर्ड बार एसोसिएशन कोई आकस्मिक दुर्घटना घटित होने पर अपने किसी अधिवक्ता साथी को व्यक्तिगत रूप से कोई आर्थिक सहायता नहीं देती वही सिर्फ ₹20 महीना की सदस्यता में अधिवक्ता सहयोग समिति अपने साथी अधिवक्ता के आश्रित परिवार को 25000 रुपए सहायता राशि के रूप में देती है। यह बड़ा कार्य है। अन्य वक्ताओं के रूप में यूनाइटेड संगठन के अध्यक्ष अनूप शर्मा एडवोकेट, बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी हरजीत अरोड़ा, आगरा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, भीम युवा बार एसोसिएशन के राजेंद्र प्रसाद के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। विशिष्ट अतिथि गणों में पूर्वांचल संस्कृति सेवा समिति के अध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे, क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत किया।
रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय


No Previous Comments found.