सिकंदरा पुलिस का जंगल में धावा, 6 जुआरी गिरफ्तार

आगरा :  थाना सिकंदरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कैलाश क्षेत्र के जंगल में पुलिस ने जुए में हार-जीत की बाजी लगाने की सूचना पर छापा मार कर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने ताश के पत्ते और नगदी बरामद की है। वहीं जुआ खेल रहे चार युवक फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

एसीपी हरीपर्वत अमीषा सिंह ने बताया कि जुए की शिकायत पर सिकंदरा पुलिस ने सोमवार को जंगल में छापा मारकर हार-जीत की बाजी लगा रहे 6 युवकों को गिरफ्तार किया है । जबकि चार युवक मुकदमे में वांछित हैं। इनके पास से पुलिस को 52 ताश के पत्ते और 22,300 की नगदी बरामद हुई है। पकड़े गए जुआरियों के नाम प्रवीण, अमित शर्मा, मानिकचंद, अमित यादव आकाश और विमल हैं। जबकि मुकेश, सुखा, सचिन एवं काले  फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
 प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा प्रदीप कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज फैक्ट्री एरिया आशीष त्यागी, सब-इंस्पेक्टर सोनू गुर्जर, रूपेश सिंह, विकास कुमार, आर्यन, सुमित कुमार अजय बालियान रितिक डागर, कार्तिक और आयुष शामिल रहे।


रिपोर्टर :  पुष्पेंद्र चौधरी 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.