जबड़े के दुर्लभ ट्यूमर से जूझ रहे 6 साल के बच्चे की सर्जरी कर बचाई जान

आगरा : जबड़े के दुर्लभ ट्यूमर से जूझ रहे 6 वर्षीय बच्चे की उजाला सिग्नस रेनबो अस्पताल में सफल सर्जरी कर नई जिंदगी दी गई। ट्यूमर खतरनाक जगह पर था। बड़े शहरों के अस्पतालों ने भी इस ऑपरेशन की जटिलता देखते हुए इलाज से मना कर दिया था। फिलहाल ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहा है। अस्पताल के मैक्सिलोफेशियल एवं हेड-नेक सर्जन डॉ. अंशुमान द्विवेदी ने बताया कि बच्चे के परिजन पहले उसे दिल्ली और गुरुग्राम के बड़े मेडिकल सेंटरों में ले गए थे। वहां  डॉक्टरों ने ट्यूमर के खतरनाक स्थान और बच्चे की कम उम्र को देखते हुए इलाज से इनकार कर दिया। निराश परिजन ने यहां संपर्क किया। डॉ. अंशुमान द्विवेदी के मुताबिक, बच्चों में इस तरह का बड़ा जबड़े का ट्यूमर बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। ऑपरेशन में चेहरे की बनावट, सांस की नली, और बच्चे के भविष्य में होने वाले विकास का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। डॉ. द्विवेदी के नेतृत्व में यह जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। ऑपरेशन में डॉ. जमीर बेग सहायक सर्जन और डॉ. कनिष्क ने एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी निभाई।

रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.