उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में डॉक्टरों और नर्सों को दी गई लाइफ सेविंग ट्रेनिंग
आगरा : उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, दिल्ली के सहयोग से दो दिवसीय आपातकालीन जीवनरक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य डॉक्टरों और नर्सों को आपात स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान करना था, ताकि मरीजों की जान बचाने में उनकी दक्षता और आत्मविश्वास बढ़ सके। हॉस्पिटल के एमडी डॉ. शुचिन बजाज की पहल पर आयोजित इस वर्कशॉप में नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया। दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में चिकित्साकर्मियों को गहन व्याख्यान दिए गए, साथ ही उन्हें हृदयगति रुकने, सांस संबंधी आपात स्थितियों और अन्य गंभीर परिस्थितियों से निपटने की व्यावहारिक ट्रेनिंग भी दी गई। सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ रियल-टाइम सिमुलेशन के माध्यम से उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया गया। इस प्रशिक्षण से चिकित्सा कर्मियों की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, विशेषकर गंभीर परिस्थितियों में वे मरीजों को अधिक बेहतर और समय पर सहायता प्रदान कर सकेंगे। कार्यशाला का समन्वय यूनिट हेड रणंजय सिंह और डॉ वंदना चावला ने किया, जबकि संचालन डॉ. नितेश ने किया। एचआर मैनेजर लवकेश गौतम ने व्यवस्थाएं संभाली।
रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय
No Previous Comments found.