चौकीदार ने साथियों संग की थी फैक्ट्री में चोरी, 8 घंटे में सिकंदरा पुलिस ने किया खुलासा
आगरा : थाना सिकंदरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिकंदरा पुलिस ने फैक्ट्री में चोरी का 8 घंटे में खुलासा किया है। चोरी को फैक्ट्री में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड पंकज कुमार ने अपने साथियों संग मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने एक आरोपी अतुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार किए गए चोरी के आरोपों से पुलिस ने एक ईको वैन और कुछ सामान बरामद किया है।
बता दें कि थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में 16 जून को फैक्ट्री में से एसी, एक इनवर्टर सहित अन्य सामान चोरी किया गया था। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। एसीपी हरीपर्वत अमीषा सिंह ने बताया कि चोरी फैक्ट्री में तैनात चौकीदार पंकज कुमार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। एक आरोपी अतुल कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी कासगंज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो बैटरी, एक इनवर्टर, घटना में प्रयुक्त ईको वैन कार और ₹450 नगद बरामद हुए हैं। उसके दो साथी पंकज कुमार और विकास की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में घटना का खुलासा करने वाली टीम में एसआई नीलेश शर्मा, एसआई सोनू सिंह, एसआई आकाश सिंह, एसआई शुभम चौधरी, एसआई नितिन कुमार, भूरा सिंह, हर्ष बैसला शामिल रहे।
रिपोर्टर : पुष्पेंद्र चौधरी
No Previous Comments found.