डॉक्टरों और स्टाफ ने योग कर दिया फिट रहने का संदेश

आगरा - विश्व योग दिवस पर उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में डॉक्टरों व स्टाफ ने सामूहिक योग साधना कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। भागदौड़ भरी दिनचर्या में फिटनेस की अहमियत को समझते हुए अस्पताल परिसर में आयोजित शिविर में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हॉस्पिटल के एमडी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि आत्म-चिकित्सा की विधा है। आज की प्रतिस्पर्धा में मानसिक स्वास्थ्य उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक। योग दोनों को संतुलित करता है। रेनबो आईवीएफ की एमडी व बांझपन विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि हार्मोनल संतुलन व प्रजनन क्षमता के लिए योग अत्यंत लाभदायक है। नियमित अभ्यास से शारीरिक व मानसिक बाधाएं दूर होती हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निहारिका मल्होत्रा ने प्रेग्नेंसी के दौरान योग को सुरक्षित और लाभकारी बताते हुए विशेष आसनों की सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि योग सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है, खासकर बढ़ते तनाव और अनियमित जीवनशैली में। उन्होंने सभी महिलाओं से रोज कम से कम 15 मिनट योग करने की अपील की। योगचारिणी विनीता सिंह ने विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने तनावमुक्ति व एकाग्रता के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। यूनिट हेड रणंजय सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। योग उसे सुरक्षित रखने का सशक्त माध्यम। हमारी टीम प्रतिदिन इसे अपनाने के लिए प्रेरित है। इस मौके पर महाप्रबंधक राकेश आहूजा,बिजनेस डेवलपमेंट हेड तरुण मैनी,एचआर मैनेजर लवकेश गौतम सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर - अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.