आंवलखेड़ा पंचायत घर में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को दिया परामर्श
आगरा : आगरा सिटी हॉस्पिटल की ओर से रविवार को पंचायत घर आंवलखेड़ा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। सभी मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रचना मिश्रा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. देवराजन अग्रवाल तथा जनरल फिजिशियन डॉ. पुष्पेंद्र यादव ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। महिलाओं, बुजुर्गों एवं अन्य मरीजों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।
डॉ. रचना मिश्रा ने बताया कि आगरा सिटी हॉस्पिटल में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्त्री रोग संबंधी ओपीडी संचालित होती है, जहां महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
आगरा सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर उपदेश सिंह चौहान ने कहा कि अस्पताल की ओर से क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आगरा के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल के डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. अभिषेक कुमार, शालिनी बघेल, सुमित बघेल, तमन्ना सिंह, आरती कुमारी सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : लखन यादव
No Previous Comments found.