शिक्षा में आर्थिक कमी बनी बाधा, तो सिकंदरा पुलिस ने उठाया बच्चियों को पढ़ाने का जिम्मा
आगरा : पुलिस कमिश्नरेट आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बच्चियों को पढ़ाकर अधिकारी बनने का सपना जब परिवार को टूटा दिखा, तो सिकंदरा पुलिस से गुहार लगाई। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा राजीव त्यागी और फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज अजय जायसवाल ने तीन बच्चियों का स्कूल में प्रवेश करा कर बैग, किताबें व अन्य सामग्री उपलब्ध कराई। थाना सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार अपनी बच्चियों को शिक्षा देने में असमर्थ था। इस बार थाना सिकंदरा प्रवाही निरीक्षक राजीव त्यागी और फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज अजय जैसवाल ने तीनों बच्चियों का निशुल्क प्रवेश करा कर उनकी पढ़ाई का जिम्मा उठाया। उनका स्कूल में प्रवेश करा कर बैक, किताबें व अन्य सामग्री उपलब्ध कराई। इंस्पेक्टर सिकंदरा राजीव त्यागी ने बताया के किसी भी असहाय की मदद के लिए आगरा पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। बच्चियों के पिता का कहना था कि अब मेरी बच्चियों का बड़े होकर अधिकारी बनने का सपना पूरा हो सकेगा। परिवार ने इस पर सिकंदरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : पुष्पेंद्र चौधरी
No Previous Comments found.