क्विज प्रतियोगिता के जरिए छात्रों को दी टीबी, एचआईवी व एड्स की जानकारी
आगरा : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरूण कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यूथ फेस्ट क्विज (यूपीसेक) कार्यक्रम का आयोजन हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज में किया गया।
जिला क्षय रोग/एड्स अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्विज प्रतियोगिता में 12 इंटर कॉलेजों (1. एम०डी० जैन इण्टर कॉलेज, 2. मिल्टन पब्लिक स्कूल, 3. सगीर फातिमा एमजीआई कॉलेज, 4. मुरारीलाल खत्री गर्ल्स इण्टर कॉलेज, 5. श्रीमती विद्यारानी इण्टर कॉलेज, 6. इन्द्रा मैमोरियल जूनियर हाई स्कूल, 7. हेरिटेज पब्लिक स्कूल, 8. आर्मी पब्लिक स्कूल, 9. श्री जगदम्बा इण्टर कॉलेज, 10. रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स कॉलेज, 11. राजकीय हाईस्कूल जयनगर, 12. बी०डी० जैन गर्ल्स इण्टर कॉलेज) के कक्षा 8, 9 व 11 के कुल 72 प्रतिभागियों (छात्र/छात्राओं) ने प्रतिभाग किया।
जिला क्षय रोग/एड्स अधिकारी, आगरा द्वारा क्विज प्रतियोगिता में आये समस्त प्रतिभागियों को टीबी एवं एचआईवी एवं एड्स के बारे में बताते हुये, लक्षण एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
यूथ फेस्ट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिल्टन पब्लिक स्कूल से दीया सिंह एवं शुभी कुलश्रेष्ठ, द्वितीय पुरस्कार एम०डी० जैन इण्टर कॉलेज से दिव्यांश अग्रवाल एवं वैभव वर्मा, तृतीय पुरस्कार श्री जगदम्बा इण्टर कॉलेज से चरन आधार एवं सतेन्द्र सिंह एवं सांत्वना पुरस्कार राजकीय हाई स्कूल शमसाबाद से कौशल कुमार एवं प्रांशी को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में आये समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं गिफ्ट वितरित किये गये।
विजयी प्रतियोगियों को जिला क्षय रोग/एड्स अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता एवं प्रधानाचार्य डॉ. संजय गर्ग द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। उक्त प्रतियोगिता में एम०डी० जैन इण्टर कॉलेज के अध्यापक डॉ. अमित कुमार सिंह, महेश कुमार, चेतन कुमार द्वारा सहयोग किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला क्षय रोग केन्द्र की समस्त टीम, एवं दिशा क्लस्टर यूनिट, आगरा का सराहनीय सहयोग रहा।
रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय
No Previous Comments found.