ऑटो में सवारियों से छिनैती करने वाले गैंग का सिकंदरा पुलिस ने किया खुलासा

आगरा - ऑटो में बिठाकर सवारी से सामान और रुपए छीनकर घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का सिकंदरा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से घटना में प्रयुक्त ऑटो, लूटी हुई कुछ नगदी और मोबाइल बरामद हुआ है। उसके फरार एक साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बता दें कि 5 दिन पहले वादी ऑटो में बैठकर फरह से सिकंदरा आ रहा था। तभी ऑटो चालक ने जऊपुरा की तरफ मोड़कर कुछ दूर चल के अपने साथी के साथ पीड़ित से 47000 छीन लिए और उसको वहीं छोड़कर भाग गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी खंगालना शुरू किया। एसीपी हरीपर्वत अमीषा सिंह ने बताया कि सिकंदरा पुलिस ने अरतोनी निवासी आशीष पुत्र राजू को गिरफ्तार किया है। उसका साथी सुमित पुत्र दौलतराम फरार है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक मोबाइल, 2400 रुपए नगदी और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद हुआ है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए भी टीम लगी हुई है। 

खुलासे करने वाली टीम 

थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक राजीव त्यागी के नेतृत्व में घटना का खुलासा करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज फैक्ट्री एरिया अजय जायसवाल, एसआई नीलेश शर्मा, एसआई आकाश, एसआई विशाल कुमार, एसआई, सौरभ चतुर्वेदी, एसआई मोहित सिंह, अनिल तिवारी, भूरा सिंह, सूरज, मन्नू गौतम, हर्ष बैंसला, कार्तिक शामिल रहे।

रिपोर्टर - पुष्पेन्द्र 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.