प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का हुआ सजीव प्रसारण

आगरा : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन मारुति एनक्लेव एक्सटेंशन अलबतिया में रविवार को किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त विकसित भारत अभियान के अंतर्गत संबोधित भाषण का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया गया। विहिप नेता सुनील पाराशर और जिला उपाध्यक्ष रवि त्रिलोकानी ने युवाओं को नशा के दुष्प्रभाव बताने के साथ नशा छोड़ने की अपील करते हुए नशा मुक्त भारत का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नशा के कारण और बचाव से अवगत कराया। इस अवसर पर विनोद माहौर, अनुज पाठक, शिवम दुबे, दीपक शर्मा, सारांश बजरंगी, आशुतोष भंडारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.