एक्सीडेंट में घायल मजदूर के लिए मददगार बनी सिकंदरा पुलिस, खून देकर बचाई जान
आगरा - अक्सर लोग पुलिस की कार्यशाली पर सवाल उठाते हैं, लेकिन किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए पुलिस ही आगे आती है। ऐसा ही एक मामला आगरा से सामने आया है, जहां सिकंदरा तिराहे के पास टैंकर से एक्सीडेंट के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा राजीव त्यागी ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही सिकंदर थाने की सीसी टीम में तैनात उप निरीक्षक नीरज कुमार और कपिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को सीपीआर देने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शरीर से काफी खून बह जाने के कारण डॉक्टर ने जब खून चढ़ाने को कहा तो उप निरीक्षक कपिल कुमार ने खुद ब्लड बैंक जाकर रक्तदान किया और मजदूर की जान बचाई। समय से इलाज मिलने पर होश में आए युवक ने अपना नाम सुरेंद्र पुत्र बृजलाल बताया जोक मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ककरवाहा थाना के बड़ा गांव का रहने वाला है। पुलिस घाल युवक की परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
रिपोर्टर - पुष्पेन्द्र
No Previous Comments found.