क्रिटिकल केयर में उचित देखभाल के लिए कोर्स फॉर नर्सेज 4 सीएन लॉन्च: डॉ रणवीर त्यागी

आगरा :  इंडियन सोसाइटी ऑफ़ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के द्वारा चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में कंप्रिहेंसिव क्रिटिकल केयर कोर्स फॉर नर्सेज 4 सीएन लॉन्च किया गया। इस कोर्स को तमिलनाडु सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर अरुण राज ने लॉन्च किया। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सोसाइटी कि इस पहल की और कोर्स की सराहना की गई। सोसाइटी के अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणवीर त्यागी ने बताया कि इस कोर्स के लांच होने से प्रत्येक नर्स को आईसीयू में मरीज की बेहतर देखभाल करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कोर्स के विषय में प्रकाश डाला। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर त्यागी ने उत्तर बंगाल की कॉन्फ्रेंस (सम्मेलन) में डॉ. मिहिर सेन की स्मृति में एक बहुत ही प्रतिष्ठित व्याख्यान (ओरेशन) हुआ। डॉक्टर त्यागी ने व्याख्यान में क्रिटिकल केयर से संबंधित आधुनिक तकनीकी से इलाज की पद्धति और उपचार पर व्याख्यान दिया।


रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.