मेले में बिछड़ी बालिका, सिकंदरा पुलिस ने परिजनों तक पहुंचाया
आगरा : आगरा के सबसे ऐतिहासिक कैलाश मेले में मां-बाप से बिछड़ी हुई बच्ची को जब पुलिस ने रोते हुए देखा, तो तत्काल मदद के लिए आगे आई। बच्ची अपना पता बता नहीं पा रही थी, तो कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसको परिजनों तक पहुंचा। बता दें कि कैलाश मेला के दौरान सोमवार सुबह 6 बजे थाना सिकंदरा में तैनात सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार की नजर एक रोती हुई बच्ची पर पड़ी। गुरुद्वारा कट के पास रोती हुए बच्ची को देख महिला आरक्षी प्राची और सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने उससे बात की, लेकिन बच्ची कुछ भी बताने में असमर्थ थी। महिला पुलिस की सहायता के बाद बच्ची ने अपना नाम आकृति बताया और अपने स्कूल का नाम बताया। स्कूल से संपर्क करने के बाद पुलिस ने बच्ची के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे बच्ची के माता पिता ने अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर सिकंदरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : पुष्पेंद्र चौधरी
No Previous Comments found.