सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर फायरिंग करने वाला 24 घंटे में गिरफ्तार

आगरा : थाना सिकंदरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक फैक्ट्री में तैनात सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर तमंचे से फायर करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे में गिरफ्तार किया है। फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक ने अपने सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर गोली चलाई थी, जिससे वह बाल बाल बचा था। पुलिस ने आरोपी अभियुक्त के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। 

बता दें‌ कि 26 अगस्त को एक जूते की फैक्ट्री में तैनात सिक्योरिटी सुपरवाइजर में सिकंदरा पुलिस को सूचना दी कि रुनकता के पास रहने वाले मेघश्याम उर्फ मैंगो ठाकुर को फैक्ट्री में गाली-गलौज करने से सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने रोका, तो अपने एक अज्ञात साथी के साथ आकर उसने सड़क पर सुपरवाइजर के ऊपर फायर कर दिया। एसीपी हरीपर्वत अमीषा सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के अंदर ही आरोपी मेघश्याम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। जबकि उसका एक साथी गुड्डू फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 

खुलासा करने वाली टीम 

थाना प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा राजीव त्यागी के नेतृत्व में घटना का खुलासा करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज फैक्ट्री एरिया अजय जायसवाल, सब इंस्पेक्टर नीलेश शर्मा, सब इंस्पेक्टर सौरभ चतुर्वेदी, सब इंस्पेक्टर आकाश सिंह, सब इंस्पेक्टर विशाल कुमार, सब इंस्पेक्टर आकाश यादव, भूरा सिंह, आलोक यादव, सूरज,  अजय बालयान, जितेंद्र धाम शामिल रहे।

रिपोर्टर : पुष्पेंद्र चौधरी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.