खेत में सजी थी जुए की महफिल, 7 गिरफ्तार

आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रुनकता चौकी क्षेत्र में अस्पताल के पीछे खेत में जुआ खेल रहे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने ताश के पत्ते और नगदी बरामद की है। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

सोमवार को रुनकता चौकी प्रभारी आशीष त्यागी फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। तभी कमला रावत अस्पताल के पीछे खेत पर जुए की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची तो, भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे सात लोगों को हिरासत में लिया है। उनके पास से 9640 रुपए नगद और 52 ताश के पत्ते पुलिस ने बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर सिकंदरा राजीव त्यागी ने बताया कि पकड़े गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज रुनकता आशीष त्यागी, एसआई दीपक कुमार, एसआई पवन गुप्ता, एसआई विकास शुक्ला, नरेंद्र सिंह, रोहित उमराव, सोमेश चौधरी, नासिर अली, दीपक भाटी, प्रिंस, तनु, अर्जुन, योगेश राघव, निखिल, प्रीत अमित शामिल रहे।

रिपोर्टर - पुष्पेंद्र चौधरी 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.