स्थापना दिवस पर एलआईसी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

आगरा :  भारतीय जीवन बीमा निगम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बीमा सप्ताह के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों  की श्रृंखला में मंगलवार को निगम से सेवानिवृत 70 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके पेंशनभोगियों को सम्मानित किया गया व अधिकारियों व कर्मचारियों की मानव श्रंखला से 70 बनाया गया तथा  मण्डल कार्यालय संजय प्लेस आगरा में समापन समारोह  के अन्तर्गत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के उपरान्त सुर-संध्या का कार्यक्रम मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक विवेक त्यागी द्वारा की गयी। समारोह में विभिन्न प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य, वाद्य-यंत्र वादन, गजल आदि की शानदार प्रस्तुति प्रदान की गयी तथा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। बीमा सप्ताह के अंतर्गत की गयी समस्त गतिविधियों पर प्रबन्धक ( बीमा सेवा ) बीजी गोयल द्वारा एक प्रस्तुति प्रदान की गयी तथा सभी कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक सम्पादन के लिए समितियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक श्री विवेक त्यागी के साथ विपणन प्रबंधक जय प्रकाश पबड़ी, प्रबन्धक (दावा ) सुदर्शन शर्मा, प्रबन्धक ( पुनर्निवेश) मनीष अग्रवाल, प्रबन्धक (कार्मिक ) ज्योत्सना वर्मा, प्रबन्धक (कासे ) एसएस दीक्षित एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.