मोबाइल छिनैती करने वाले 24 घंटे में गिरफ्तार
आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस ने मोबाइल छिनैती करने वाले दो अभियुक्तों को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से छीना हुआ मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि 8 सितंबर को वादी द्वारा सिकंदरा थाने पर सूचना दी कि रात को वह एकता मॉल के पास टहल रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक उसका मोबाइल फोन (iPhone 17) छीन ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किया। थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक राजीव त्यागी ने बताया कि मोबाइल छिनैती करने वाले अभियुक्त भानु पुत्र यशपाल और ऋषभ पुत्र संतोष कुमार को पुलिस ने छीने हुए मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज प्राक्षी टावर कपिल कुमार, एसआई वीरेंद्र कुमार, एसआई शिवम त्रिवेदी, एसआई राहुल चक्रवर्ती, एसआई पवन कुमार, दीपक पाल, भूरा सिंह, नरेंद्र सिंह, सौरभ कुमार, आकाश कुमार शामिल रहे।
रिपोर्टर - पुष्पेंद्र चौधरी
No Previous Comments found.