रोटरी क्लब ऑफ आगरा डिवाइन के निर्विरोध अध्यक्ष बने डॉ. अनुपम गुप्ता
आगरा : रोटरी क्लब ऑफ आगरा डिवाइन की ओर से अधिष्ठापन समारोह का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित होटल रेडिसन में किया गया। इस अवसर पर निर्विरोध वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुपम गुप्ता को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने शपथ ली। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीडीजी शरद चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों को जनसेवा और जनहितकारी कार्यों को आगामी वर्ष में करने का संकल्प भी दिलाया। विशिष्ठ अतिथियों में थान सिंह, प्रतिभा राणा शामिल रहे। अध्यक्ष डॉ. अनुपम गुप्ता ने विगत वर्षभर हुए कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी वर्ष में क्लब द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर भी प्रकाश डाला। अध्यक्ष डॉ. अनुपम गुप्ता ने क्लब की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि क्लब द्वारा स्थाई प्रकल्पों में आगरा में नेत्र चिकित्सा की लिए सुसज्जित क्लीनिक और एक अस्पताल बनाने के लिए भी संकल्प लिया गया, जिसमें चैरिटेबल सेवाएं प्रदान की जाएंगी। वहीं अन्य सेवा प्रकल्प में विकलांगों के सभी प्रकार का इलाज जिसमें सर्जरी, दवाई, कैलिपर्स बैसाखी, कृत्रिम पैर को लगाने के लिए एक विशेष केंद्र की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मनोज बजाज, डॉक्टर समीक्षा गुप्ता, डॉ. अभिषेक पाठक, डॉ. उमा शर्मा, डॉ. बीएस चौहान, सीपी गुप्ता, केके गर्ग, डॉ. सुमंत सिंह, अमित अग्रवाल, सीए आलोक अग्रवाल, डॉ. कौस्तुभ साने, समक्ष जैन मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय
No Previous Comments found.