चंडीगढ़ में ‘सेप्सिस अवेयरनेस मंथ 2026’ का शुभारंभ, डॉक्टरों ने सेप्सिस प्रबंधन और हृदय पर इसके प्रभाव पर की विस्तृत चर्चा
आगरा : चंडीगढ़ में सेप्सिस 2026 कार्यक्रम का सफलतापूर्वक शुभारंभ (शुरुआत) हो गया है। ISCCM (इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन) सितंबर महीने को 'सेप्सिस जागरूकता माह' (Sepsis Awareness Month) के रूप में मना रही है। इसके तहत डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और आम जनता (Journal Public) के लिए पूरे भारत के स्तर (All India Level) पर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में चंडीगढ़ में डॉक्टरों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सेप्सिस के इलाज और प्रबंधन (Sepsis Management) को लेकर बुनियादी से लेकर उन्नत (Basic to Advance) तरीकों पर विस्तृत चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणवीर त्यागी ने इस विषय पर व्याख्यान (Lecture) दिया कि सेप्सिस के कारण हृदय में क्या खराबी या शिथिलता (Cardiac Dysfunction) आती है, यानी सेप्सिस बीमारी दिल के कामकाज को किस तरह प्रभावित और कमजोर करती है।
रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय
No Previous Comments found.