हर मिनट कीमती: उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में पीपीएच ड्रिल सीएमई में डॉक्टरों और छात्रों ने साधा तालमेल, नर्सों ने सीखीं लाइफ-सेविंग स्किल्स
आगरा : उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में गुरुवार को 'रेनबो इनसाइट्स सीएमई सीरीज के तहत पोस्टपार्टम हैमरेज (पीपीएच) प्रसूति ड्रिल और रोल-प्ले का आयोजन किया गया। फोग्सी और वुमेन हेल्थ फोरम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रसूति आपात स्थितियों विशेष रूप से पीपीएच और एक्लेम्पसिया में डॉक्टरों व स्टाफ की त्वरित प्रतिक्रिया, तैयारी और टीमवर्क को मजबूत करना था। अस्पताल के एमडी एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि नियमित अभ्यास और आपसी समन्वय से आपात स्थिति में मरीजों की जान बचाई जा सकती है। वहीं, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निहारिका मल्होत्रा ने कहा कि जब हर मिनट कीमती हो, तब स्पष्ट भूमिकाएं और पूर्व-प्रशिक्षित टीमें ही सफलता की कुंजी साबित होती हैं। व्यावहारिक प्रशिक्षण और बहु-विषयक भागीदारी इस व्यावहारिक प्रशिक्षण में 100 से अधिक नर्सिंग छात्रों और 25 डॉक्टरों के साथ-साथ ओटी, एनेस्थीसिया, आईसीयू, क्रिटिकल केयर और इमरजेंसी टीम ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम वुमेन हेल्थ फोरम, दिल्ली (डॉ. अर्चना वर्मा व डॉ. शारदा जैन) और फोग्सी (अध्यक्ष डॉ. भास्कर पाल) के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
ये रहे मौजूद इस अवसर पर वरिष्ठ सलाहकार डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. मनप्रीत शर्मा, डॉ. शेमी बंसल, डॉ. नीरजा सचदेवा, डॉ. अनीता यादव, डॉ. करिश्मा गुप्ता, डॉ. चक्रेश जैन और डॉ. तरुण प्रताप सिंह सिकरवार सहित प्रीति, लव, अर्चना, गुड्डू व अन्य नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

Leave a Reply