बरेली में 9वाँ पल्मोक्रिट कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन किया गया

आगरा। बरेली में 9वाँ पल्मोक्रिट कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा आरएससीसीसीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणवीर सिंह त्यागी को सम्मानित किया गया। कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर रणवीर सिंह त्यागी ने आज के दौर में मरीजों के बेहतर इलाज और अच्छे परिणामों के लिए 'मरीजों के परिवारों की संतुष्टि' और 'चिकित्सकों की स्वायत्तता (काम करने की स्वतंत्रता)' के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए, इस विषय पर भाषण दिया। 

रिपोर्टर :- अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.