दिल्ली के एरोसिटी में तीन दिवसीय LCOR (इंटरनेशनल लायसन कमेटी ऑन रिससिटेशन) की कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया

आगरा :  दिल्ली के एरोसिटी में तीन दिवसीय ILCOR (इंटरनेशनल लायसन कमेटी ऑन रिससिटेशन) की कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर में CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य के लिए इंडियन सोसाइटी ऑफ़ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सिनर्जी प्लस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर रणवीर त्यागी को सम्मानित किया गया। बैठक में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान डॉ. रणवीर त्यागी ने बताया कि करीब 50 देशों से विशेषज्ञ आए हैं। जो सीपीआर के क्षेत्र में नई-नई रिसर्च (शोध) कर रहे हैं। इस प्रकार की कॉन्फ्रेंस के आयोजन से जहां चिकित्सकों को आधुनिक तकनीकी से उचित इलाज और उपचार की जानकारी मिलती है वहीं दूसरी ओर मरीजों को उचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए विशेषकों द्वारा मंथन किया जाता है। जो मरीज हितकारी है।

रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.