मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने की शपथ दिलाई

आगरा - विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा एवं जिला स्वास्थ्य समिति, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,आगरा के सहयोग से जे.पी. सभागार,खंदारी परिसर, आगरा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय (Theme) "LIVED EXPERIENCE HEARD : REAL VOICES, REAL CHANGE" रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक रहे। अध्यक्षता प्रो.आशु रानी, कुलपति, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा द्वारा की गई। इस अवसर पर पंकज कुमार-I, सचिव, पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति भी विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 12 के अंतर्गत निःशुल्क विधिक सहायता पाने के पात्र हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017 के प्रमुख प्रावधानों, मानसिक बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों के अधिकारों, गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार तथा निःशुल्क अधिवक्ता, परामर्श एवं मध्यस्थता की सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ऐसे व्यक्तियों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आगरा, दिनेश कुमार राठौर, निदेशक, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, पीयूष जैन, डिप्टी सीएमओ, विशाल शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, चिकित्सकगण, मनोवैज्ञानिक, छात्र-छात्राएं एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थापित विधिक जागरूकता शिविर में निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने की शपथ दिलाई गई।

रिपोर्टर - अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.