IMA आगरा की दिवाली सोइरी में सुर, संगीत और नृत्य का संगम
आगरा : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), आगरा द्वारा श्री राम फार्म्स, दयाल बाग में आयोजित भव्य ‘Diwali Soirée 2026’ में दीपावली की खुशियाँ संगीत, नृत्य, मनोरंजन और पारिवारिक सौहार्द के साथ मनाई गईं। रंग-बिरंगी रोशनी और उत्सवपूर्ण वातावरण के बीच चिकित्सकों ने अपनी व्यस्त पेशेवर दिनचर्या से अलग हटकर सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण अर्जुन नगर डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा प्रस्तुत ‘Retro Dhamaka’ समूह गायन रहा। इसमें डॉ. अंजलि वोहरा, डॉ. संजीव वोहरा, डॉ. रचिता कोहली, डॉ. गौरव खंडेलवाल, डॉ. दुर्गेश शर्मा, डॉ. सुगंधा रावत एवं डॉ. रजनीश कुमार मिश्रा ने सदाबहार गीतों से समाँ बाँधा।
वहीं NGDA डॉक्टर्स एसोसिएशन की डॉ. रचना, डॉ. अंजना, डॉ. राशि, डॉ. मनीषा, डॉ. संजना, डॉ. रश्मि, डॉ. अंजलि एवं डॉ. सिम्पी की आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुति ने उत्सव में चार चाँद लगा दिए। TYDA द्वारा प्रस्तुत ‘Dancing Hearts’ समूह नृत्य ने भी अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बनाया।
IMA आगरा के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन चिकित्सकों और उनके परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, एकता एवं आत्मीयता को सुदृढ़ करते हैं।
सचिव डॉ. मुकेश भारद्वाज ने कहा कि चिकित्सक समुदाय की सांस्कृतिक प्रतिभा और उत्साह इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
कोषाध्यक्ष डॉ. करन आर. रावत ने कहा कि “चिकित्सक केवल मरीजों के उपचार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज, संस्कृति और मानवीय संबंधों के भी महत्वपूर्ण संवाहक हैं। ऐसे आयोजन हमें एक संगठन से बढ़कर एक परिवार के रूप में जोड़ते हैं।”
सांस्कृतिक सचिव डॉ. ऋचा कुमार के समन्वय में आयोजित रंगारंग प्रस्तुतियों ने संध्या को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
आयोजन में तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष डॉ. पंकज नागायच एवं अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. रजनीश मिश्रा की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
कार्यक्रम के आयोजन में सर्वोत्तम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का प्रमुख सहयोग तथा नोवा मेडिकेयर हॉस्पिटल का प्लेटिनम सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही तनीरा, मानवी स्टूडियो, मेडिकेयर प्लस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, पीक टूर्स एंड ट्रैवल्स एवं गोयल सिटी हॉस्पिटल ने भी सहयोग प्रदान किया।
IMA आगरा की इस भव्य दीपावली संध्या ने चिकित्सा समुदाय की एकता, सांस्कृतिक प्रतिभा और पारिवारिक आत्मीयता का सुंदर संदेश दिया।
टीम IMA आगरा ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों एवं उनके परिवारों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

No Previous Comments found.