थाईलैंड में कांफ्रेंस में डॉ. रणवीर सिंह त्यागी ने की सहभागिता

आगरा :  चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आईएससीसीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह त्यागी ने बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित 'थाईलैंड सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन' (TSCCM) की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर उन्होंने आपदा प्रबंधन के दौरान क्रिटिकल केयर' (Critical Care during Disaster Management) विषय पर अपना विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर के प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञों और स्वास्थ्य क्षेत्र के लीडर्स ने भाग लिया। अपने संबोधन के दौरान डॉ. त्यागी ने प्राकृतिक आपदाओं, महामारियों और बड़ी दुर्घटनाओं जैसी गंभीर परिस्थितियों में मरीजों की जान बचाने और अस्पतालों की आपातकालीन व्यवस्था को सुचारू रूप से संभालने की आधुनिक रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वैश्विक विशेषज्ञों द्वारा उनके व्यावहारिक अनुभवों और सुझावों की काफी सराहना की गई। इस कॉन्फ्रेंस की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि TSCCM के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होना रही। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य पूरे एशिया क्षेत्र में क्रिटिकल केयर (गंभीर देखभाल) सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है।


रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.