ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल पर भव्य भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे शामिल।

ज्येष्ठ मास में लखनऊ में बड़े मंगल को धूम धाम से मनाया जाता है इस दिन पूरे लखनऊ के अलग अलग क्षेत्रों में भंडारे का आयोजन किया जाता है साथ ही हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है राजधानी से शुरू हुई इस प्रथा को आज देश भर में मनाया जा रहा है। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों के लिए प्रसाद तैयार किया जाता है। जिसमें पूरी सब्जी और मीठा प्रसाद देने की परंपरा है ।

लखनऊ के दुबग्गा में बालाजी नेटवर्क के प्रबंधक आशीष प्रजापति ने ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं श्रद्धालु श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण करते हुए नजर आए। इस दौरान कमल राठौर ,विनोद झा, शिवम् ,आशीष प्रजापति,अमित व लवकुश मौजूद रहे ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.