25 वर्षों से पदयात्रियों की सेवा में समर्पित जय अम्बे मित्र मंडल का विश्राम शिविर
अहमदाबाद : नरोडा स्थित जय अम्बे मित्र मंडल द्वारा पिछले 25 वर्षों से लगातार पदयात्रियों की सेवा के लिए विश्राम शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा शिविर इस वर्ष भी श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों के लिए विभिन्न आधुनिक सुविधाओं के साथ संचालित किया जा रहा है। यह विश्राम शिविर खेरोज से लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी पर, माकनचम्पा कैंपा के पास स्थित GEB के निकट कार्यरत है। यहां पदयात्रियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था के साथ-साथ आराम करने के लिए कूलर युक्त डोम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इसके अलावा शिविर में पदयात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। जय अम्बे के नाड के साथ-साथ आमजन एवं दूर-दराज से आने वाले पदयात्री भी इस सेवा शिविर का लाभ उठा रहे हैं और विश्राम एवं आवश्यक सुविधाएं प्राप्त करने के बाद मां अम्बाजी के दर्शन के लिए आगे प्रस्थान कर रहे हैं। इस सेवा शिविर का संचालन तुषारभाई पटेल (नडोल वाले) तथा उनके करीबी मित्र रसिक जे. पटेल, एडवोकेट एवं भारत सरकार के गवर्नमेंट नोटरी, तथा मित्र मंडल के सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है। उनके समर्पित प्रयासों से पदयात्रियों को सुविधाजनक एवं आत्मीय वातावरण उपलब्ध हो रहा है। पिछले 25 वर्षों से निरंतर चल रही यह सेवा पदयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बनी हुई है। सेवा, सहयोग और मानवता की भावना से संचालित इस विश्राम शिविर में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाभ लेते हैं।
रिपोर्टर : मनु पटेल
No Previous Comments found.