सोलापुर में श्रीगोंदा तालीम का शानदार प्रदर्शन;महिला महाराष्ट्र केसरी में 4 स्वर्ण सहित 6 पदक हासिल
अहिल्यानगर : सोलापुर में 28 और 29 मार्च 2026 को आयोजित चौथी महिला महाराष्ट्र केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में श्रीगोंदा तालीम की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए। इनमें 4 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में पै. धनश्री फंड (59 किलो), पै. आश्लेषा बागडे (65 किलो), पै. रिंकू नलवडे (68 किलो) और पै. वेदांतिका पवार (72 किलो) ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं पै. सोनाली दरेकर (57 किलो) और श्रुंखला रत्नपारखी (62 किलो, महाराष्ट्र पुलिस) ने कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में योगदान दिया। इन सभी महिला खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए श्रीगोंदा तालीम का नाम रोशन किया। इस सफलता के पीछे कोच अमित सालवी, सागर पवार, वाल्मिक दादा साबळे, प्रशांत शिंदे (पंढरपुर), हनुमंत फंड और आप्पासाहेब सोनवणे का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। श्रीगोंदा तालीम की इस उपलब्धि पर क्षेत्रभर में खुशी का माहौल है और खिलाड़ियों पर बधाइयों की बारिश हो रही है।
रिपोर्टर : अमर घोडके


No Previous Comments found.