श्रीगोंदा तालुका में रबी सीजन के लिए ई-फसल सर्वे अनिवार्य, 24 जनवरी तक पंजीकरण की अपील
अहिल्यानगर : श्रीगोंदा तालुका के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत रबी मौसम 2025–26 के लिए ई-फसल सर्वे (DCS – डिजिटल क्रॉप सर्वे) कराना अनिवार्य किया गया है। इसके तहत तालुका के सभी किसानों को “ई-फसल सर्वे 2.0” मोबाइल ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर स्वयं अपनी फसल का पंजीकरण करना आवश्यक है।
ई-फसल सर्वे करते समय फसल का प्रकार, क्षेत्रफल, फसल का फोटो तथा GPS लोकेशन भरकर पंजीकरण पूर्ण करना होगा। यह प्रक्रिया समय पर पूरी करना अत्यंत आवश्यक है, ऐसा तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है।
ई-फसल सर्वे के दौरान यदि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है तो किसान अपने नजदीकी आपले सरकार सेवा केंद्र, सीएससी केंद्र, संबंधित तलाठी, मंडल अधिकारी अथवा तहसील कार्यालय से सहायता ले सकते हैं।
ई-फसल सर्वे करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित समय सीमा में सर्वे न करने पर संबंधित क्षेत्र में फसल नहीं होने की धारणा की जाएगी। इसके परिणामस्वरूप फसल बीमा, नुकसान भरपाई, सरकारी अनुदान जैसी सुविधाएं प्राप्त करने में कठिनाई आ सकती है।
अतः श्रीगोंदा तालुका के सभी किसान भाइयों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-फसल सर्वे पूरा करें, ऐसा आह्वान तहसील प्रशासन, श्रीगोंदा की ओर से तहसीलदार सचिन डोंगरे द्वारा किया गया है।
रिपोर्टर : अमर घोडके

No Previous Comments found.