श्रीगोंदा में महिला के गले से आभूषण छीनने वाला आरोपी स्थानीय अपराध शाखा की गिरफ्त में

अहिल्यानगर : श्रीगोंदा के स्टेशन रोड परिसर में खेत में बकरियाँ चरा रही एक महिला के गले से सोने के आभूषण छीनकर फरार हुए आरोपी को स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1 बजे के आसपास फरियादी गोदाबाई बापुराव दळवी (निवासी: स्टेशन रोड, दळवी वस्ती, श्रीगोंदा) खेत में बकरियाँ चरा रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने बकरा खरीदने का बहाना बनाकर उनसे बातचीत की और अचानक उनके गले से करीब 75 हजार रुपये कीमत के दो तोला वजन के सोने के डोरले और मणीमंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए।

इस घटना के संबंध में श्रीगोंदा पुलिस थाने में अपराध रजिस्टर नंबर 110/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309 (4), 3 (5) के अनुसार मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस निरीक्षक किरणकुमार कबाड़ी के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारी गणेश लोंढे, गणेश लबडे, फुरकान शेख, शामसुंदर जाधव, भाऊसाहेब काळे, अमोल कोतकर और मनोज साखरे की एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, फरियादी से आरोपियों का हुलिया लिया तथा गुप्त सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान यह सामने आया कि यह अपराध रिकॉर्ड पर दर्ज आरोपी जाक्या उर्फ बगदास काळे (उम्र 42 वर्ष, निवासी चोराचीवाड़ी, तालुका श्रीगोंदा) और उसके साथी द्वारा किया गया है। इसके बाद आरोपी जाक्या काळे को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ के दौरान उसने इस अपराध को अपने साथी ओंकार शक्ति काळे (निवासी साळनदेवी रोड, रडेवाड़ी, तालुका श्रीगोंदा) के साथ मिलकर अंजाम देने की कबूलियत दी।

हिरासत में लिया गया आरोपी जाक्या उर्फ बगदास काळे एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ श्रीगोंदा पुलिस थाने में पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी को आगे की जांच के लिए श्रीगोंदा पुलिस थाने में पेश किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

यह कार्रवाई अहिल्यानगर के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे के निर्देश और मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा की टीम द्वारा की गई।

रिपोर्टर : अमर घोडके

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.