श्रीगोंदा में 15 मार्च को विराट हिंदू सम्मेलन; संत श्री शेख महमंद*महाराज मंदिर परिसर में होगा आयोजन
अहिल्यानगर : श्रीगोंदा शहर में 15 मार्च 2026 को शाम 6 बजे संत श्री शेख महमंद महाराज मंदिर परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से आयोजित पत्रकार परिषद में दी गई। हिंदू परंपरा,संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ आपसी जातीय भेदभाव को भूलकर देशभक्त और आदर्श नागरिक तैयार करने के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सामाजिक समरसता,नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण जैसे विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया जाएगा। सम्मेलन के अवसर पर शाम 4 बजे कालिका माता मंदिर (काळकाई चौक) से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी,जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संत श्री शेख महमंद महाराज मंदिर परिसर में पहुंचेगी और वहां सभा में परिवर्तित हो जाएगी। कार्यक्रम में श्रीक्षेत्र सरला बेट के महंत हभप रामगिरीजी महाराज मार्गदर्शन करेंगे। इसके साथ ही हभप भूषण महाराज महापुरुष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जबकि नाशिक विभाग के बौद्धिक प्रमुख कृष्णाजी घरोटे प्रमुख वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। इस सम्मेलन में सभी माताएं-बहनें,वारकरी भक्त तथा हिंदू समाज के लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से की गई है। पत्रकार परिषद में नगरसेविका मीराताई शिंदे,सुनील अनभुले,शिवाजी सालुंके,प्रतीक पाचपुते,कालिदास कोथिंबीरे, आदित्य अनावणे,सागर गोरे,खेडकर महाराज सहित विभिन्न हिंदुत्ववादी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अमर घोडके

No Previous Comments found.