आढळगांव में छात्रों को मुफ्त ‘एग्जाम पैड’ वितरण; जनानंद फाउंडेशन की सराहनीय पहल

अहिल्यानगर : सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए महेंद्र रंजना उत्तम शिंदे की जनानंद फाउंडेशन द्वारा आढळगांव क्षेत्र के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त ‘एग्जाम पैड’ वितरित किए गए। यह पहल स्वर्गीय चिंतामणि सुरेश शिंदे की स्मृति में तथा सौ. रंजना उत्तम शिंदे के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।

पंडित जवाहरलाल नेहरू विद्यालय सहित आसपास की विभिन्न जिला परिषद स्कूलों में यह कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बबनराव पाचपुते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महेंद्र शिंदे ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस अभियान के तहत शिवाजीनगर पठाडे वस्ती, डोकेवाडी-शिंदेवाडी, काळाणे वस्ती तथा काळे-वाकडे वस्ती की स्कूलों में एग्जाम पैड वितरित किए गए। अगले चरण में आढळगांव और गव्हाणेवाडी की स्कूलों में भी वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में पोपट जमदाडे सर, नानाभाऊ बोळगे, देवराव पाटील शिंदे, बाळासाहेब गव्हाणे, गणेश काळे, मनोज डोके, अतुल कोकणे, विष्णु शिंदे, सागर वाकडे, नवनाथ सुर्यवंशी, नितीन जमदाडे, राहुल राऊत, किरण शिंदे, नितीन डोके, सागर नवले, सतिश काळे, सावता शिंदे, ओम जमदाडे, अदित्य शिंदे, अमोल छत्तिसे, सुरज छत्तिसे, गणेश डोके, संपत डोके, शरद नवले, देविदास डोके, शरद निकम, राजू भिमराव पठाडे, राजेंद्र वसंत पठाडे, अंकुश पठाडे, संदिप वाकडे,कई मान्यवर, ग्रामस्थ, शिक्षक तथा स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अमर घोडके 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.