आढ़लगांव के महेंद्र शिंदे को ‘समाजभूषण पुरस्कार 2026’ घोषित; गांव में खुशी की लहर

अहिल्यानगर : शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले आढ़लगांव (ता. श्रीगोंदा) के महेंद्र रंजना उत्तम शिंदे को प्रतिष्ठित ‘राज्यस्तरीय समाजभूषण पुरस्कार 2026’ के लिए चयनित किया गया है। नॉलेज ट्रेड फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए घोषित किया गया है। मुंबई में आयोजित फाउंडेशन की वार्षिक आम बैठक में इस पुरस्कार की आधिकारिक घोषणा की गई। बैठक में संस्था के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा के बाद वर्ष 2026 के पुरस्कारों की घोषणा की गई। जैसे ही महेंद्र शिंदे के नाम की घोषणा हुई,उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ निर्णय का स्वागत किया। नॉलेज ट्रेड फाउंडेशन देश-विदेश में सामाजिक,शैक्षणिक और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए जानी जाती है। संस्था द्वारा जिला,राज्य,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार देकर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाता है। महेंद्र शिंदे के चयन से आढ़लगांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामस्थों, युवाओं तथा सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के मान्यवरों द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है। उनके निरंतर सामाजिक कार्यों की सभी स्तरों पर सराहना हो रही है। बताया गया है कि यह पुरस्कार जल्द ही दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में मान्यवरों के हाथों प्रदान किया जाएगा।

रिपोर्टर : अमर घोडके

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.