आढळगांव स्कूल को दो नए कक्षों की मंजूरी; अनिल ठवाळ के प्रयासों को सफलता

अहिल्यानगर : श्रीगोंदा तालुका के आढळगांव स्थित जिला परिषद प्राथमिक स्कूल को दो नए कक्षों के निर्माण के लिए जिला परिषद अहिल्यानगर प्रशासन द्वारा प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए 24 लाख रुपये का निधि स्वीकृत किया गया है। इस मंजूरी के पीछे अनिल ठवाळ के निरंतर प्रयासों को सफलता मिलने की भावना ग्रामवासियों ने व्यक्त की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की जिला वार्षिक योजना के अंतर्गत प्राथमिक स्कूलों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए यह निधि मंजूर किया गया है। स्कूल में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और कक्षाओं की कमी को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। अनिल ठवाळ ने संबंधित विभाग के पास लगातार  फॉलोअप कर स्कूल के विकास के लिए प्रयास किए। उनके प्रयासों से ही यह मंजूरी मिलने की बात कही जा रही है। जल्द ही कक्षों के निर्माण कार्य की शुरुआत होगी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस निर्णय पर आढळगांव ग्रामवासी, अभिभावक और स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा संतोष व्यक्त करते हुए अनिल ठवाळ का अभिनंदन किया है।

रिपोर्टर : अमर घोडके

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.