एससी(SC)उपवर्गीकरण रद्द करें; अन्यथा तीव्र आंदोलन की चेतावनी – ऑल इंडिया पैंथर सेना
अहिल्यानगर : अनुसूचित जाति (एससी) में उपवर्गीकरण के निर्णय के विरोध में ऑल इंडिया पैंथर सेना ने कड़ा रुख अपनाते हुए इस निर्णय को तुरंत रद्द करने की मांग की है। इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय मंत्री, मुख्य सचिव तथा संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि एससी में उपवर्गीकरण का निर्णय सामाजिक एकता पर आघात करने वाला है और यह संविधान के मूलभूत सिद्धांतों के खिलाफ है। इस निर्णय से अनुसूचित जातियों के बीच विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है, ऐसा संगठन ने स्पष्ट किया। “हमारी थाली के टुकड़े मत करो, टुकड़े होने के बाद वह थाली नहीं रहती,” इन शब्दों में इस निर्णय का विरोध जताया गया है।
संगठन की मुख्य मांग है कि एससी उपवर्गीकरण का निर्णय तत्काल रद्द किया जाए। अन्यथा, लोकतांत्रिक तरीके से तीव्र आंदोलन शुरू किया जाएगा, ऐसी चेतावनी ऑल इंडिया पैंथर सेना की ओर से दी गई है।इस अवसर पर ऑल इंडिया पैंथर सेना के जिला उपाध्यक्ष अमर घोडके, वंचित बहुजन आघाड़ी के भीमराव घोडके, मुकुंद सोनटक्के, अंबादास घोडके, संजय रनसिंग, पवन रणदिवे,ऍड.विनोद उजागरे, संतोष भोसले, दादाराम रनसिंग, नितीन जावळे सहित बड़ी संख्या में आंबेडकरवादी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अमर घोडके

No Previous Comments found.